मायावती पर बरसी बीजेपी कहा, विकास से नहीं सिर्फ दौलत से है प्यार

0
मायावती
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर चुनावी वादा पूरा ना करने और सांप्रदायिक भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया था जिस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि मायावती को राजनीतिक करियर में सिर्फ दौलत से प्यार है। और वो इस प्यार में मोदी सरकार के विकास कार्यों को अनदेखा कर रही हैं। राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश में बुआ (मायावती)-भतीजे (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) के 15 साल के गुंडाराज से बेहाल है।

इसे भी पढ़िए :  आज है बेहद प्रभावशाली सूर्य ग्रहण: पढ़िए आपके लिए कितना शुभ, कितना अशुभ?

उन्होंने सवाल किया कि मायावती अपने भतीजे पर हमलावर क्यों नहीं होती जिनकी सरकार मोदी सरकार की ओर से गरीबों और वंचितों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई 80 येजनाओं को जमीन पर उतारने में हीलाहवाली कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दलितों के नाम पर सत्ता में आई मायावती ने दलितों की जगह दौलत से प्यार किया। जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दी।

इसे भी पढ़िए :  ‘स्वच्छ भारत’ के 2 साल पूरे होने पर कराया जाएगा कुछ ऐसा

अगली स्लाइड में पढ़ी पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse