मसूद अजहर पर चीन की भारत को नसीहत, आतंक के नाम पर न उठाए ‘राजनीतिक फायदा’

0
आतंकी मसूद अजहर

संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने की भारत की मुहिम पर चीन ने करारा झटका देते हुए कहा आतंकवाद का मुकाबला करने के नाम पर किसी को राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहिए।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चीन ने आज कहा है कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी में भारत के शामिल होने के मुद्दे पर वह भारत से बातचीत करने को तैयार है। लेकिन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की भारत की कोशिश को समर्थन देने से साफ इनकार करते हुए चीन ने कहा है कि बीजिंग किसी के भी ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीतिक फायदा’ उठाने देने के विरोध में है।

इसे भी पढ़िए :  कैप्टन ने दी पंजाब में एसपीजी गठन की मंजूरी

चीन के उप विदेश मंत्री ली बाओदोंग ने शी के इस हफ्ते होने वाले भारत दौरे के बारे में मीडिया को जानकारी देने के दौरान यह बात कही। उन्होंने 48 सदस्यीय एनएसजी में नए सदस्यों को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया।

इसे भी पढ़िए :  रांची राजधानी एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी

यह पूछे जाने पर कि ब्रिक्स सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी की मुलाकात के दौरान एनएसजी में भारत को शामिल करने के मुद्दे पर क्या कोई प्रगति हो सकती है, इस पर ली ने कहा कि नियमानुसार एनएसजी में नए सदस्यों को शामिल करने के लिए सर्वसम्मति बनाए जाने की जरूरत होती है।

जब ली से परमाणु व्यापारिक क्लब में भारत के शामिल होने के मसले पर चीन के नकारात्मक रूख के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इन नियमों पर फैसला अकेले चीन नहीं करता है। इस मुद्दे पर चीन और भारत के बीच अच्छा संवाद बना हुआ है और सर्वसम्मति बनाने के लिए हम भारत के साथ बातचीत करने को तैयार है। हमें उम्मीद है कि इस बारे में भारत एनएसजी के अन्य सदस्यों से भी बात करेगा।’

इसे भी पढ़िए :  सरकार बनने के दस दिन के भीतर पूरे होंगे वादे: राहुल गांधी