मोबाइल से तुरंत हटाएं ये चार एप्स, पाक कर रहा है जासूसी, गृहमंत्रालय ने दी चेतावनी

0
चार एप्स

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय का कहना है कि अगर आप अपने मोबाइल में ये खास चार एप्स का प्रयोग कर रहे हैं तो तुरंत इसे हटाइए। ये ऐप हैं टॉप गन (गेम एप), एमपीजुंक (म्यूजिक एप), बीडीजुंकी (वीडियो एप) और टॉकिंग फ्रॉग (एंटरटेनमेंट एप)। इन्हें तुरंत डिलीट करने का फरमान जारी किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर सुमित्रा महाजन पर फेंके कागज

दरअसल पाकिस्तानी एजेंसियां भारत में मोबाइल एप में मालवेयर वायरस भेजकर जासूसी कर रही हैं। गृह मंत्रालय को इस जानकारी की पुख्ता रिपोर्ट मिलते ही देश के सभी सुरक्षा बलों और राज्यों की खुफिया एजेसियों को पत्र लिखकर कुछ विशेष मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  ISI के दो जासूसों की गिरफ्तारी से खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए थे आरोपी

इसके अलावा पूर्व सैनिकों को नौकरी के नाम या वित्तीय सहायता की आड़ में जासूसी के प्रयास में फंसाने के मामले में देशभर से सात मामले सामने आने के बाद इसे लेकर भी अलर्ट रहने के निर्देश हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार इन एप में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी वायरस भेजकर जानकारियां हासिल कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने पाक पर कसा तंज, कहा- हमारी कसरत से पड़ोसी को डरने की जरूरत नहीं