किचन का बिगड़ा बजट, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 38.50 रुपये महंगा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर आपकी रसोई को तगड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में लगभग 2 रुपए और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 38.5 रुपए का इजाफा कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पटना की इस लड़की को मालूम था कि उरी में होगा आतंकी हमला, अधिकारियों ने नहीं मानी इसकी बात

यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) ने सोमवार(31 अक्टूबर) को दी है। आपको बता दें कि बढ़ी हुई दरें मंगलवार से लागू होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए दिल्ली के लोगों को 529 रुपये चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  चीन के इशारे पर पाकिस्तान का खतरनाक पैंतरा, बलूच नेताओं ने किया विरोध... बढ़ी भारत की चिंता!

इसी तरह से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब दिल्ली में 430.64 रुपये चुकाने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो पिछले दो महीने में चार बार महंगी हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- जेल की हवा खाने वाले ज्ञान न दें