2019 में फिर बीजेपी को मिलेगा मौका: उमर अब्दुल्ला

0
2019 में फिर बीजेपी को मिलेगा मौका: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2019 के आम चुनावों में बीजेपी के सत्ता में वापसी करने का संकेत देते हुए यह कहा है कि ‘विपक्षी एकता का मिथक महज कोरी कल्पना है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘विपक्षी एकता के मिथक ने बाकायदा यही दिखाया है कि यह सिर्फ एक कोरी कल्पना है। वर्ष 2019 में इसमें से प्रत्येक खुद के लिये एक होंगे और भाजपा को पांच साल का और मौका मिलेगा।

उमर ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस में ऐसे लोग हैं जो जयराम रमेश सरीखे लोगों के विचारों पर ध्यान देंगे। जयराम रमेश ने स्वीकारा था कि पार्टी संकट में है। उमर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि बेहद पुरानी पार्टी (कांग्रेस) जागेगी और जयराम जो कह रहे हैं उस पर गौर करेगी। उनके विचारों को खारिज करना अदूरदर्शिता होगा।’ जयराम रमेश ने कहा था, ‘मैं यही कहूंगा कि कांग्रेस अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। यह चुनावी संकट नहीं है। पार्टी वाकई में गहरे संकट में है।’

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017 : पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.72 फीसदी मतदान

Click here to read more>>
Source: india tv