BREAKING NEWS: MCD चुनाव रूझान में BJP को भारी बढ़त.. ‘आप’ पार्टी का बुरा हाल

0

दक्षिणी दिल्‍ली के रुझानों में बीजेपी ने भारी बढ़त बना ली है। दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस और तीसरे स्‍थान पर आप दिख रही है। इसके अलावा नार्थ और ईस्‍ट एमसीडी में भी बीजेपी का परचम लहराता दिख रहा है। तीनों निगमों में कांग्रेस दूसरे स्‍थान पर दिख रही है और सत्‍तारूढ़ आप तीसरे पायदान पर दिख रही है। दक्षिणी दिल्‍ली के शुरुआती 270 रुझानों में से 187 बीजेपी के पक्ष में और 40 कांग्रेस के पक्ष में दिख रहे हैं। आप 37 सीटों पर आगे चल रही है। इस चुनाव में दिल्ली के 1.32 करोड़ मतदाताओं में से 7139994 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतों की गिनती के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कुल 35 मतगणना केंद्र बनाए हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिणी निगम के 104 वार्डों में 985 प्रत्याशी हैं। एमसीडी चुनाव में सर्वाधिक मतदान दक्षिणी दिल्ली निगम में हुआ। इस क्षेत्र में 2687685 मतदाताओं ने वोट डाले। दक्षिण दिल्‍ली नगर निगम में 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात सरकार नहीं दे रही सूरत में रैली की अनुमति: केजरीवाल