सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद 15 से ज्यादा पाक रेंजर्स और 10 से ज्यादा आतंकी किए ढेर- बीएसएफ

0
प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार कर पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 15 से ज्यादा पाकिस्तान रेंजर्स के जवान ढेर कर दिए हैं और 10 से ज्यादा आतंकियों को भी मार गिराया है। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी चौकियों को ध्वस्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार की तरफ से फौजियों मिला दिवाली का तोहफा

शर्मा ने आगे बताया कि हमनें अपनी सीमा की बाड़ के आधुनिकीकरण के लिए एक ठोस कदम उठाए हैं। नगरोला हमले के बारे में बताया, शामिल आतंकी बोर्डर पर एक सुरंग के रास्ते से घुसपैठ की है। अभी हमारे पास ऐसी कोई तकनीक नहीं है, जिससे सुरंग का पता लगाए जा सके। हम लोग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सीमा पर बाड़ के बीच की जगह को भरने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि हम सांबा घुसपैठ और सुरंग का मामला पाकिस्तान समकक्ष के सामने उठाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नगरोटा हमले पर बोले चिदंबरम, ‘सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद खत्म नहीं होता'

गौरतलब हो कि, मंगलवार सुबह आतंकियों ने सेना पर डबल अटैक करते हुए नगरोटा और सांबा को निशाना बनाया। इन आतंकवादी हमलों में भारतीय सेना के दो ऑफिसर समेत सात जवान शहीद हो गए। वहीं सेना ने भी दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देते हुए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  पठानकोट एयरबेस पर मंडरा रहा खतरा, फिर हो सकता है आतंकी हमला