BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी ने कहा, अगर मेरे पति अनुशासित नहीं हैं तो क्यों उनके हाथों में बंदूक थमाई?

0
तेज बहादुर
फाइल फोटो

खराब खाने को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाले बीएसएफ (BSF) जवान की पत्नी ने बुधवार को अपने पति को अनुशासनहीन करार दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अपने पति का बचाव करते हुए कहा की, अगर मेरे पति मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे या फिर वह अनुशासित नहीं थे तो देश के सबसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा करने के लिए बीएसएफ ने उन्हें बंदूक क्यों थमाई?

शर्मिला ने कहा कि मेरे पति की परेशानी यह है कि अपनी सर्विस की ड्यूटी के दौरान वह अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकते। बीएसएफ में आने से पहले उनके पति को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गोल्ड मेडल मिला था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि तेज बहादुर के 20 साल के करियर में उन्हें 14 अवॉर्ड बीएसएफ ने दिए हैं। शर्मिला ने कथित तौर पर कहा कि पहले सच बोलने के कारण बीएसएफ ने उनके पति को सजा दी थी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ एक अनुशासित बल है और इनमें छोटी सी गलती भी माफ नहीं की जाती।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: भारत ने अंतरिक्ष में एक साल लॉन्च की 104 सैटलाइट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शर्मिला ने कहा कि उनके पति बीएसएफ में 5 साल और सर्विस करना चाहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें 31 जनवरी को सर्विस के 20 साल पूरा होने के बाद वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया। उनकी वीआरएस एप्लिकेशन भी मंजूर हो गई है। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने इससे पहले भी खराब क्वॉलिटी के खाने के बारे में बताया था, लेकिन मैं उस वक्त हैरान रह गई जब उन्होंने वीडियो पोस्ट कर दिया। मैंने उन्हें कहा भी था कि वह इससे मुश्किल में पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  BSF के एक और जवान का वीडियो आया सामने, DG के सामने ही खड़े होकर सुनाने लगा दर्द!

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने वीडियो और फेसबुक अकाउंट की सत्यता पर सवाल उठाए, लेकिन मुझे अपने पति के अकाउंट का पासवर्ड पता है। इसके बाद मैंने लॉग इन कर इसके सच होने की पुष्टि की।

इसे भी पढ़िए :  नरेंद्र मोदी का समर्थन जीवन की दूसरी बड़ी गलती- अरुण शौरी

बता दें कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने खराब गुणवत्ता वाले खाने और बीएसएफ में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए सोशल मीडिया पर एक विडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को अब तक कुल 90 लाख लोग देख चुके हैं और करीब 4.4 लाख लोग शेयर कर चुके हैं। गृह मंत्रालय ने भी जवान के दावे के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं।