आतंकवादियों के शव को कचरे के ढेर पर जलाना चाहिए: तोगड़िया

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद ठोस और निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार(19 सितंबर) को कहा कि इन आतंकवादियों के शव को सार्वजनिक तौर पर कचरे के ढेर पर रखकर जलाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  आपके घर में कितना कैश है ? अब इसपर भी होगी सरकार की नज़र, ज्यादा कैश मिला तो होगा जब्त

तोगड़िया ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह की वार्ता समाप्त करने के साथ ही कारोबारी समझौता समाप्त करने और जल संधि को खत्म करने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  आतंक पर फतह! ISIS के बिल में घुसकर अमेरिकी यमदूतों ने ढेर किए बगदादी के 50,000 आतंकी

विहिप नेता ने अपने बयान में कहा कि जेहादियों को दफनाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि सुरक्षा के बीच सार्वजनिक तौर पर आतंकियों के शवों को कचरे के ढेर पर रखकर जला देना चाहिए ताकि उनके लिए जन्नत का रास्ता नहीं बचे।

इसे भी पढ़िए :  रेलमंत्री सुरेश प्रभु देश का पहला हरित रेलगाड़ी गलियारा का उद्घाटन करेंगे

उन्होंने उरी हमले में सर्वस्व बलिदान देने वाले सैनिकों की शहादत को सलाम किया।