केंद्रिय मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, जेडीयू और एआईएडीएमके को दो-दो सीटें मिलने की संभावना

0
केंद्रिय मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

केंद्रिय मंत्रिमंडल में इस हफ्ते जल्द हीं कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यह विस्तार इसी हफ्ते संभव है। सूत्रों का कहना है कि इस कड़ी में बीजेपी के कुछ मंत्रियों को अपने पद से हाथ भी धोना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में जेडीयू और एआईएडीएमके नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
आपको बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार की जेडीयू ने फिर से बीजेपी के साथ नाता जोड़ते हुए बीजेपी के नेतृत्वह वाले एनडीए में शामिल होने की घोषणा की है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस विस्तार में दो-दो जेडीयू और एआईएडीएमके से मंत्री बनाए जा सकते है।

इसे भी पढ़िए :  सेना की जासूसी में शामिल इंटरनैशनल कॉल रैकिट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

उधर, चेन्नई में एआईएडीएमके के पनीरसेल्वेम और पलानीस्वा मी गुट के बीच समझौता हो गया है और खबर है कि जल्द हीं इस पार्टी का भी एनडीए में शामिल होने की संभावना है। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि एआईएडीएमके से किन्हीं दो को केंद्रिय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

इसे भी पढ़िए :  BJP सांसद हुकुम सिंह का यू-टर्न, बोले- कैराना में हिंदू-मुसलमान का नहीं है कोई मुद्दा

Click here to read more>>
Source: ndtv india