CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, स्कूलों में लगे CCTV

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि वे अपने परिसर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और यह सुनिश्चित करें कि यह कैमरे हर समय काम करते रहें। सीबीएससी ने स्‍कूलों को अपने परिसर और वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों के सुरक्षा जांच स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन से करवाने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  ईडब्लूएस नर्सरी दाखिले में BJP ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप, 2000 से ज्यादा बच्चों को नहीं मिला एडमिशन

बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि स्‍कूलों में सहायक कर्मचारियों की नियुक्‍ति किसी अधिकृत एजेंसियों से ही की जाए और उनका रिकॉर्ड रखा जाए। इसके अलावा स्‍कूलों को सुरक्षा से जुड़े मसलों को ध्‍यान में रखते हुए अपने यहां अभिभावक-शिक्षक-छात्र समिति का गठन करने को कहा गया है ताकि इस मुद्दे पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया ली जा सके।

इसे भी पढ़िए :  आप तक नए नोट पहुंचाने के लिए सरकार को करनी पड़ रही है इतनी मशक्कत !

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS