कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु और समीर वर्मा

0

ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। कल खेले गए दूसरे दौर के मुक़ाबले में सिंधू ने थाईलैंड की निशाओन जिंदापोल को 22-20,21-17 से पराजित किया।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर टेस्ट: मैच पर भारत की पकड़ मजबूत, 215 रनों की बढ़त, जडेजा ने झटके 5 विकेट

पुरूष एकल वर्ग में समीर वर्मा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। समीर ने हाँगकाँग के वान्गविंग की विंसेंट को 21-19,21-13 से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।

इसे भी पढ़िए :  वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु का सपना टूटा, साइना को करना पड़ा कांस्य से संतोष

वहीं पी.कश्यप की चुनौती समाप्त हो गई । कश्यप को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड कोरिया के सोन वान हो ने 21-16,17-21,21-16 से शिकस्त दी।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु

एक अन्य मैच में साई प्रणीत को भी हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत को चीनी ताईपे के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग ज़ू वेई ने 21-13 , 26-24 से हराया।

Click here to read more>>
Source: INDIA TV