‘दंगल गर्ल’ ने मांगी माफी, कश्‍मीर सीएम से मिलने पर अलगाववादियों ने किया था ट्रोल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वसीम ने लोगों से अपील की है कि वह सिर्फ 16 साल की हैं और लोगों को उनसे भी वैसे ही बर्ताव करना चाहिए जैसा इस उम्र के बच्चों के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा, “मैंने जो किया उसके लिए माफी मांगती हूं लेकिन यह जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था। उम्मीद है कि लोग मुझे माफ कर देंगे।”

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: MCD चुनाव में हार से आहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

 

 

जायरा बोलीं, “मुझे कश्मीरी युवाओं का रोल मॉडल बनाकर पेश किया जा रहा है। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैं नहीं चाहती कोई मुझे फॉलो करे। मुझे अपने किए काम पर गर्व नहीं है।” बता दें कि जायरा ने फिल्म दंगल में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। इस मामले में पहलवान गीता फोगाट जायरा के समर्थन में उतर आई हैं। फोगाट ने कहा कि फिल्म में जायरा ने उनका किरदार बखूबी निभाया है। उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  असफल नेहरू मॉडल का स्पष्ट उदाहरण है जम्मू-कश्मीर: जितेंद्र सिंह
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse