नोटबंदी के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में CNG के दाम बढ़े

0
दिल्‍ली

जहां एक तरफ पूरे भारत में नोटबंदी का माहौल छाया हुआ हैं। इसी के बीच जनता की जेब पर महंगाई का एक और बम फोड़ते हुए सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। जहां दिल्‍ली में सीएनजी 1.85 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है,वहीं नोएडा  में 2.15 रुपए प्रति किलो।

इसे भी पढ़िए :  अब 'आप' के भारती पर लगा अभद्रता का आरोप

बढ़ी हुई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएगी। इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी गैस की लागत के बढ़ने के कारण की गयी है। दाम बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में जहां सीएनजी 37.30 रुपए प्रति किलो मिलेगी,वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 42.75 प्रति किलो मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में 500 करोड़ रुपये निवेश करेगी पतंजलि

साथ ही नॉन पीक आवर्स में सीएनजी रीफिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईजीएल रात 12.30 से 5.30 के बीच 1.50 प्रति किलो का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा दिल्ली में पीएनजी 1.05 प्रति एससीएम की बढ़ोतरी के साथ 24.05 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी। वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये 25.56 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  माइनस 24 डिग्री में 20 मिनट किया नृत्य, लड़की का सैनिकों को सलाम