नोटबंदी पर RBI गवर्नर ने कहा- लोगों की तकलीफ कम करने का कर रहे हैं काम

0
गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने नोटबंदी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति की दैनिक आधार पर निगरानी कर रही है। पटेल ने कहा कि आरबीआई उन नागरिकों की वास्तविक परेशानी को कम करने के लिये सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बैंकों ने दी राहत, 2 लाख से ज्यादा जमा करने वालों को नहीं लगानी होगी लाईन

उर्जित पटेल ने ईमानदार हैं और जिन्हें तकलीफ हुई है। बैंकों में नकदी का प्रवाह बढ़ा है, प्रयास है कि स्थिति यथाशीघ्र सामान्य हो। नोट की मांग पूरा करने के लिये नोट मुद्रण कारखानों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। नोट उपलब्ध हैं तथा बैंक उन्हें अपनी शाखाओं तथा एटीएम तक पहुंचाने के लिये मिशन के रूप में काम कर रहे हैं। नये 500 और 2,000 रुपए के नोटों के डिजाइन ऐसे हैं कि उनकी नकल करना मुश्किल होगा।’ आरबीआई गवर्नर ने जनता से नकद की जगह डेबिट कार्ड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि इससे लेन-देन सस्ता तथा आसान होगा।

इसे भी पढ़िए :  अरुणाचल में फ्लोर टेस्ट पर घमासान, गवर्नर ने कल बुलाया तो स्पीकर बोले 'असंभव'