देश को ‘राष्ट्रीय आपदा’ तक ले जाएगी नोटबंदी, पीएम मोदी इसके लिए माफी योग्य नहीं: पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी

0
पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी ने बुधवार को कहा है कि नोटबंदी देश को राष्ट्रीय आपदा की ओर ले जाएगी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी के योग्य नहीं हैं। एंटनी ने यह बात जंतर मंतर पर कांग्रेस और यूडीएफ के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही, जो नोटबंदी के बाद सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में बरते जा रहे कथित पक्षपात के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम ने कहा-अब बता रहा हूं, 5 के बदले हमने मरवाए थे पाक के 100 सैनिक

एंटनी ने कहा, पूरा भारत नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए फैसले के कारण एक राष्ट्रीय आपदा की ओर बढ़ रहा है। इसने कालाधन धारकों को इसे सफेद धन में बदल लेने का मौका दिया है। मोदी माफी के लायक नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर जैसा ‘बकवास’ करने वाला कोई दूसरा रक्षा मंत्री देश को नहीं मिला है: कांग्रेस

उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह केरल में सहकारी और कृषि क्षेत्रों का दम घोंटने की कोशिश कर रहा है।
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एआईसीसी के महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, लोगों को प्रधानमंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से दंडित करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड मक्की ने भारत को दी धमकी, कहा ‘कश्मीर आज़ाद होकर रहेगा’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse