आप तक नए नोट पहुंचाने के लिए सरकार को करनी पड़ रही है इतनी मशक्कत !

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आरबीआई के वे छपाईखाने जहां अभी सिर्फ 2000 रुपए के नोट छापे जा रहे हैं, वहां दिसंबर की शुरुआत से 500 रुपए के नोट भी छपने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए नई मशीनें लगाई जा रही हैं। आरबीआई को उच्‍च-सुरक्षा वाले कागज की पर्याप्‍त सप्‍लाई बरकरार रखने को कहा गया है जिसपर करंसी नोट छापे जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मूत्र पीकर जताया विरोध, कहा ‘यहीं हाल रहा तो आगे मल भी खाएंगे’

यह मानते हुए कि सप्‍लाई के साथ ‘कुछ समस्‍याएं’ हैं, सूत्रों ने कहा कि सरकार दिसंबर अंत तक स्थिति ‘सामान्‍य के करीब’ पहुंचने की उम्‍मीद कर रही है। एक सूत्र ने कहा, ”कुछ लॉजिस्टिक्‍स दिक्‍कतें थीं, जिनमें से ज्‍यादातर को दूर कर लिया गया है। इकॉनमी से बाहर किए गए नोटों के बराबर मूल्‍य वाले नोट प्रिंट करने में कई महीने लगेंगे, मगर सख्‍त निर्देश हैं कि आम आदमी को और दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  अब किसान भी दे रहे हैं डिजिटल इंडिया को रफ्तार, कर रहे हैं कैशलेस ट्रांजैक्शन्स
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse