डिजिटल पेमेंट लकी ड्रॉ: इतने लोग बने लखपति, जानें विजेताओं में आपका नाम तो नहीं

0
लकी ड्रॉ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई लकी ड्रॉ इनामी योजनाओं से अब तक 45 लोग लखपति बन चुके हैं। 25 दिसंबर से 14 अप्रैल तक चलने वाली लकी ग्राहक योजना और डिजि धन योजना के तहत नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया हर सप्ताह 15 लकी विजेताओं को 1,00,000 रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान करता है। यही नहीं हर सप्ताह 614 लोगों (500 कारोबारी और 114 ग्राहक) को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की जाती है। इसके अलावा प्रति सप्ताह 6,500 लाभार्थियों को 10,000 रुपये की इनामी राशि दी जाती है।

इसे भी पढ़िए :  छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, डिजिटल पेमेंट करने वालों को 2 फीसदी की छूट देगी सरकार

डिजिटल पेमेंट करने वालों में से 15,000 लोगों को प्रतिदिन 1,000 रुपये के इनाम का ऐलान किया जाता है। एनपीसीआई के चीफ प्रॉजेक्ट ऑफिसर एस.के. गुप्ता ने कहा, ‘हमारे पास सिर्फ ट्रांजैक्शन नंबर होता है। इन नंबरों में से विजेताओं को कम्प्यूटर के जरिए रैंडम प्रॉसेस से चुना जाता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया की विडियो रिकॉर्डिंग की जाती है और यह पूरा काम ऑडिटर की मौजूदगी में होता है।’

इसे भी पढ़िए :  मीरा कुमार के पिता ने कभी कांग्रेस के खिलाफ़ की थी बगावत, पढिए पूरी कहानी

अगले पेज पर कहां से कितने विजेता

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse