EVM में गड़बड़ी की शंकाओं को दूर करेगा चुनाव आयोग, चलाएगा जागरूकता अभियान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

evm

हाल के चुनावों में हार का सामना करने वाले बहुत से दलों ने EVM में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम आने के बाद सबसे पहले EVM को लेकर शक जताया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कुछ ऐसी ही राय दी थी। कांग्रेस ने भी मायावती के आरोप का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़िए :  कलराज मिश्र ने किया गडकरी का समर्थन, कहा- मनमोहन सिंह ने ही दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा

EVM को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी संदेह जताया है। केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में इन मशीनों में गड़बड़ी होने की वजह से उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग ने 11 मार्च को चुनाव के परिणाम आने के दिन ही मायावती के आरोपों को अस्वीकार करते हुए उन्हें एक पत्र भेजकर बताया था कि इन मशीनों में कोई गड़बड़ी नहीं की जा सकती।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की अब खैर नहीं? भारत ने इस खतरनाक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse