आरक्षण खत्म करने के पक्ष में संघ प्रवक्ता मनमोहन वैद्य, कहा- इससे अलगाववाद बढ़ता है

0
आरक्षण

संघ विचारक मनमोहन वैद्य के बयान से एक बार फिर चुनावी अखाड़े में विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो सकते हैं। अब मनमोहन वैद्य ने आरक्षण को खत्न करने की वकालत की है।

दरअसल जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में अब मनमोहन वैद्य ने आरक्षण खत्म करने की बात कही है। संघ प्रवक्ता का कहना है कि आरक्षण से अलगाववाद बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एक वक्त के बाद आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। बीजेपी के लिए वैद्य का ये बयान ब़ड़ी मुसीबत बन सकती है, खासकर यूपी चुनावी में विपक्ष दल इसे मुद्दा बना सकता है।

इसे भी पढ़िए :  संसद में उठी चुनाव तारीख घोषित होने से पूर्व प्रचार के खर्चे को चुनावी खर्च में शामिल करने की मांग

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार चुनाव से ठीक पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को खत्म करने को लेकर बयान दिया था, जिसे आरजेडी और जेडीयू सभी चुनावों सभाओं उठाया और बीजेपी के खिलाफ एक माहौल बना दिया, जिससे बीजेपी को बिहार चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  आज़ादी के बाद भी कई सालों तक गणतंत्र दिवस ना मनाने वाली RSS का फरमान, ‘इस बार दिल्ली के हर मोहल्ले में फहराओ तिरंगा’