सावधान! असली से पहले बाजार में आए 2000 रुपए के नकली नोट, ऐसे करें पहचान

0
नकली नोट

नोटबंदी के बाद अभी तक 500 और 2000 के नए नोट लोगों तक पहुंचे भी नहीं है लेकिन 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं। चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में 2000 रुपए का नकली नोट सब्जी वाले को किसी ने पकड़ा दिया जिसे सब्जी वाले ने बाद में वापस कर दिया। पुलिस ने मामले पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम का बयान- नए नोट लाने से सरकार को नहीं होगा ज्यादा फायदा

हमारे सहयोगी अखबार विजय कर्नाटक की रिपोर्ट के मुताबिक नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह था। नोट को देख कर लग रहा है कि उसके किनारों को कैंची से काटा गया है। लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है जिसका फायदा उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो को देख हिल जाएगी आम जनता! ज़रूर देखें

गौरतलब है कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 300 करोड़ रुपए की फेक करंसी चलन में है। नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य फेक करंसी पर लगाम लगाना भी था।

इसे भी पढ़िए :  निर्भया गैंगरेप कांड: सोशल मीडिया पर उठी नाबालिग दोषी की फांसी की मांग