नकली गोरक्षकों पर फिर बरसे PM मोदी

0
तेलंगाना में जनता को संबोधित करते पीएम मोदी।

तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(रविवार) एक बार फिर नकली गोरक्षकों से सावधान रहने की सलाह देते हुए गोरक्षकों पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि कुछ लोग समाज को तहस-नहस करने पर लगे हैं, वह भारत की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने गोरक्षा के लिए काम करने वाले सच्चे गोरक्षकों को सावधान रहने की अपील की। पीएम ने कहा कि सच्चे गोसेवकों को सजग रहना चाहिए, क्योंकि कहीं ये नकली गोरक्षक उनके काम को खराब न कर दें।

इसे भी पढ़िए :  मन्नत पूरी होने पर CM ने खोला सरकारी खजाना...और तिरुपति मंदिर में चढ़ा दिए साढ़े 5 करोड़ के गहने

आपको बता दे कि शनिवार(6 अगस्त) को भी टाउनहॉल कार्यक्रम में नकली गोरक्षकों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा था कि गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग अपनी दुकाने खोलकर बैठे हैं। गोसेवक बनने वाले लोगों पर मुझे बहुत गुस्सा आता है। उन्होने कथित गोरक्षकों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग रात में गोरखधंधे करते हैं और दिन में गोरक्षक का चोला पहन लेते हैं। 80 फीसदी गोसेवक गोरखधंधा करने वाले होते हैं। अपनी बुराइयों से बचने के लिए गोरक्षक का चोला पहन लेते हैं। गाय सबसे ज्यादा प्लास्टिक खाने से मरती हैं। खुद को गोरक्षक बताने वाले अगर लोगों से प्लास्टिक फेंकना बंद करवा दें तो वो ही बहुत बड़ी सेवा है।

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद: कैश खत्म होने से भड़की भीड़ ने बैंक कर्मियों को जमकर पीटा, देखें वीडियो

पावर प्रॉजेक्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना पहुंचकर सुपर थर्मल पावर परियोजना (एसटीपीपी) के पहले चरण की आधारशीला रखी। सुपर थर्मल पावर परियोजना परियोजना दो चरणों में पूरी होनी है। इसके पहले चरण में 1600 मेगावाट 1600 मेगावाट (2 गुणा 800 मेगावाट) और दूसरे चरण में 2400 मेगावाट (3 गुणा 800 मेगावाट) वाली परियोजना स्थापित की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब: पठानकोट में मिलिट्री एरिया के पास से दो संदिग्ध बैग बरामद

1600 मेगावाट (2 गुणा 800 मेगावाट) और दूसरे चरण में 2400 मेगावाट (3 गुणा 800 मेगावाट) वाली परियोजना स्थापित की जाएगी। यह परियोजना एनटीपीसी के मौजूदा रामागुंडम के परिसरों में उपलब्ध भूमि में स्थापित की जाएगी। इस परियोजना के लिए 10,598.98 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी गई है।