कश्मीर मुद्दे पर फारुक अब्दुल्ला के विवादित बोल, ओवैसी ने दिया करारा जवाब

0
फारुख अब्दुल्ला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों और कश्मीर में पत्थर मारने वाले युवाओं पर बड़ा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में जो बच्चे पत्थर मारते हैं, उनका राज्य के टूरिज्म से कोई लेना-देना नहीं है वह अपने देश के लिए लड़ रहे हैं।

फारुख ने भारत-पाक के रिश्तों पर कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान मिलकर इस मुद्दे को नहीं सुलझा पा रहे हैं, तो अमेरिका को बीच में आकर समझौता करने चाहिए। यह किसी पार्टी में लड़ाई नहीं है बल्कि सांप्रदायिकता के खिलाफ एक जंग है।

इसे भी पढ़िए :  देखें बरखा दत्‍त और कांग्रेस की तारीफ करते आतंकी हाफिज सईद का वायरल वीडियो

वहीं AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी फारुक की बात से सहमत नहीं हैं। औवेसी ने कहा कि फारुख साहब को चुनाव लड़ना है इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं, उनके बेटे जब सीएम थे तब 100 से ज्यादा लड़कों की मौत हुई थी। तब तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब चुनाव हैं तो वह बोल रहे हैं। औवेसी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मसला दो देशों का मुद्दा है, इसमें किसी तीसरे की जरुरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सरकार की वादाखिलाफी से टूटे पाकिस्तानी रिफ्यूजी, नागरिकता देने का था वादा, मिला सिर्फ पहचान पत्र

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वह थोड़े से परेशान हो गए हैं, उनसे इस प्रकार की उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के दवाब में अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हो। भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर जितेंद्र सिंह का कहना है कि शायद वो भूल गए हैं कि वह वर्षों तक सरकार का हिस्सा रहे हैं। इस प्रकार का उनकी पार्टी का भी स्टैंड है और 1994 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि जम्मू और कश्मीर को लेकर कोई भी विषय है। भारत और पाकिस्तान के बीच में किस प्रकार पाक अधिकृत कश्मीर को कैसे मुक्त कराया जाए, और भारत गणराज्य में शामिल किया जाए। उस प्रस्ताव को लेकर के फारुख अब्दुल्ला की पार्टी की सहमति की सहमति रही है।

इसे भी पढ़िए :  मैं टीम UPA और NDA के बीच 'फुटबॉल' बनकर रह गया हूं: विजय माल्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse