15 जनवरी को पेश हो सकता है आम बजट !

0

केंद्र सरकार अगले साल से आम बजट को पेश करने की तारीख को एक महीना पहले कर सकती है। इस साल केंद्र सरकार ने आम बजट 1 फरवरी को पेश किया था। अब इसे 15 दिन और पीछे खिसकाने की बात चल रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर आम बजट 15 जनवरी को पेश हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेश किया पहला आम बजट

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल सरकार ने वित्त वर्ष को बदलने के प्लान को टाल दिया दिया है। पहले इस तरह की घोषणा हुई थी कि सरकार वित्त वर्ष को अप्रैल- मार्च के बजाए जनवरी-दिसंबर करने जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने लश्कर के कश्मीर चीफ आतंकी अबु दुजाना को घेरा, गिरफ्तारी बेहद नजदीक

करीब 150 साल से देश में वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च तक चलता है। हालांकि अभी सरकार ने केवल इसको टाला है और हो सकता है 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वित्त वर्ष को पूरी तरह से बदल दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  बड़ा खुलासा: कश्मीर में पिछले साल 88 नौजवान बने आतंकवादी

Click here to read more>>
Source: amar ujala