गूगल ने ‘डूडल’ के जरिए मनाया भारत की आजादी का जश्न

0

नई दिल्ली। आज(15 अगस्त) भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के साथ गूगल ने भी ‘डूडल’ के जरिए आजादी का जश्न मनाया है। हमारा देश रात 12 बजे आजाद हुआ था और ठीक उसी समय पंडित नेहरू ने आजादी का भाषण दिया था।

गूगल ने इसी भाषण को ध्यान में रखते हुए ‘डूडल’ बनाया है। गूगल ने अपना ‘डूडल’ देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रीस्ट विद डेस्टिनी’ को समर्पित किया है। पं. नेहरू ने यह ऐतिहासिक भाषण संसद भवन में भारतीय संविधान सभा के समक्ष दिया था।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त पर प्रदर्शित होंगी सावरकर और अंबेडकर की फिल्में

इस भाषण में पं. नेहरू ने कहा था कि कई साल पहले हमने नियति से मिलन का वचन दिया था और अब समय आ गया है कि हम अपने वचन को निभाएं। पूरी तरह ना सही लेकिन बहुत हद तक। आज रात बारह बजे जब सारी दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता की नई सुबह के साथ उठेगा। ‘डूडल’ में संसद भवन की तस्वीर बनी है और उसके नीचे लिखा है 1947।

इसे भी पढ़िए :  'बैंकों में कतार है, आम आदमी लाचार है, पीएम जिम्मेदार है'- कपिल सिब्बल

भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन ही दक्षिण कोरिया का स्वतंत्रता दिवस भी होता है। दक्षिण कोरिया को 1945 में जापानी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी। इसके लिए भी गूगल ने एक और ‘डूडल’ बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  80 साल की उम्र में भी बुलंद है अन्ना के हौसले, कहा आज भी बॉर्डर पर लड़ने को हूं तैयार

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने ‘डूडल’ में गूगल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के डांडी मार्च को प्रस्तुत किया था। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीते कुछ सालों में गूगल के ‘डूडल’ पर लाल किला, तिरंगा, भारतीय डाक टिकट और यहां तक कि राष्ट्रीय पक्षी मोर भी प्रस्तुत किया गया है।