30 हजार रुपए के कैश लेन-देन पर देना पड़ सकता है पैन नंबर, नए कानून लाने की तैयारी में मोदी सरकार

0
पैन कार्ड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जल्द ही आपको बैंक से 30 हजार रुपये या इससे ज्यादा के रकम निकालने के लिए पैन कार्ड देना पड़ सकता है।सरकार जल्द ही ट्रांजेक्शंस में पैन कार्ड देने की सीमा घटा सकती है। फिलहाल 50 हजार या उससे ज्यादा की निकासी पर पैन कार्ड देना होता है, लेकिन सरकार इसकी सीमा घटाकर 30 हजार रुपये कर सकती है। यानी 30 हजार या उससे ज्यादा रुपये निकालने पर आपको पैन कार्ड दिखाना पड़ सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। नोटबंदी और निकासी पर पाबंदियों के बाद लेसकैश अर्थव्यवस्था से सरकार को जो गति मिली है वह उसे खोना नहीं चाहती और इसे लेकर वह आगामी बजट में नकदी के इस्तेमाल पर कई बड़े एेलान कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नोएडा के बैंक और जनता का बुरा हाल देखिए - कोबरापोस्ट की खास पेशकश, IN-DEPTH LIVE

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एक तय सीमा से ऊपर नकदी देने पर कैश हैंडलिंग चार्ज भी लगा सकती है। इन कदमों से सरकार को लेसकैश इकनॉमी के अजेंडे पर चलने में मदद मिलेगी। आशंका जताई जा रही है कि बैंकों और एटीएम में निकासी की सीमा बढ़ाए जाने से अर्थव्यवस्था नोटबंदी से पहले जैसी हो जाएगी। इन कदमों से सरकार लेस कैश इकनॉमी को बढ़ावा देगी, क्योंकि सिर्फ एेप्स और पीओएस से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके पीछे खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल पेमेंट्स की जानकारी न होना बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़िए :  आधार कार्ड के बिना आपके मोबाइल नंबर और PAN कार्ड का भी कोई 'आधार' नहीं, जरूर पढ़ें क्यों?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse