इटली में भूकंप के बाद हिमस्खलन, बर्फ में दबा होटल, 30 की मौत

0
रिसॉर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भूकंप से पीड़ित मध्य इटली में हिमस्खलन की चपेट में एक स्की रिसॉर्ट होटल के आने के कारण करीब 30 लोग मारे गए हैं। इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि होटल रेसोपियानो बर्फ की दो मीटर ऊंची दीवार के नीचे दब गया है और आपात सेवाकर्मी घटनास्थल तक एम्बुलेंस को ले जाने और वहां से बर्फ हटाने में मशक्कत कर रहे हैं। एजेंसी ने बताया कि ग्रान सासो पहाड़ी की पूर्वी ढलान पर स्थित इस छोटे से होटल रेसोपियानो में कम से कम 30 मेहमान और स्टाफ के लोग थे। उसी समय इस इलाके में बुधवार (18 जनवरी) सुबह चार शक्तिशाली भूकंपों में से पहला भूकंप आया था।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में गुलाम के रूप में बेचा गया भारतीय इंजीनियर, बहन ने सुषमा स्वराज से लगाई भाई को वापस लाने की गुहार

स्थानीय मीडिया ने बताया कि विशेष पहाड़ पुलिस स्की और हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल तक पहुंच गयी है तथा शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने साथ ही बताया कि होटल की इमारत के भीतर किसी के जिंदा बचे होने का कोई संकेत नहीं है जो बर्फ के दबाव में करीब दस मीटर खिसक गई है। एक कमांडिंग आफिसर एंतोनियो क्रोसेता ने बताया, ‘कई लोग मारे गए हैं।’ अल्पाइन पुलिस हिमस्खलन में दबे इस होटल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। होटल में बचावकर्मियों के पास स्नो मोबाइल हैं जो एक बार में आठ लोगों को ले जाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse