इटली में भूकंप के बाद हिमस्खलन, बर्फ में दबा होटल, 30 की मौत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एजेंसी के अनुसार एम्बुलेंसों को करीब नौ किलोमीटर पहले दो मीटर ऊंची बर्फ की दीवार ने रोक दिया। पेसकारा प्रांत के अध्यक्ष एंतोनियो डी मार्को ने बताया कि दो लोग जिंदा पाए गए हैं। इसी प्रांत में फारिंदोला गांव है और होटल इसी गांव के समीप स्थित था। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘हमें अभी यह नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं और कितने जिंदा हैं। लेकिन एक बात पक्की है कि इमारत सीधे हिमस्खलन की चपेट में आ गयी और यह इतना भयंकर था कि होटल दस मीटर दूर खिसक गया।’ अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जिंदा पाए गए लोग होटल में थे या वे वहां स्कीइंग कर रहे थे। उनमें से एक को हेलिकाप्टर से पेसकारा में एक अस्पताल में ले जाया गया है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़िए :  वैज्ञानिकों ने दिए संकेत, नेपाल में जल्द आ सकता है बड़ा भूकंप
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse