पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, 57 छात्र घायल

0
पाकिस्तान में भूकंप

 

दिल्ली:

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आज सुबह आए 4.5 तीव्रता के भूकंप के बाद खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक स्कूल में भगदड़ मच गयी, जिससे कम से कम 57 छात्र घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के राज्य में केजरीवाल का सियासी दौरा, पढ़िए क्या है पूरा माजरा

उपायुक्त कार्यालय ने कहा कि उनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आपात चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सभी छात्र खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बाटाग्राम जिले में अलाई तहसील के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित स्थानीय स्कूल के हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी सरगना मसूद अज़हर की ललकार, भारत को सिखाओ ऐसा सबक की भूल जाए 1971 की हार का गम

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के केन्द्र की गहरायी 37.2 किलोमीटर थी और उसका झटका स्वात, बाटाग्राम, शांगला, एबटाबाद, मनशेरा और मुजफ्फराबाद में महसूस किया गया।

इसे भी पढ़िए :  भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूरा उत्तर भारत, NDRF की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।