अखलाक के परिवार के खिलाफ़ दर्ज़ होगी एफ़आईआर, कोर्ट का आदेश

0

नोएडा:कोर्ट का पुलिस को आदेश, गोहत्‍या के मामले में अखलाक के परिवार के खिलाफ दर्ज की जाए FIR
दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के शक में पीटकर मार डाले गए अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने दिया। अखलाक के घर से जो मांस पुलिस ने बरामद किया था, फोरेंसिक लैब की एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्‍ट‍ि हुई थी कि वो गाय या बछड़े का ही मांस है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर खिलाडियों को ट्रॉफी की जगह दी गई 'गाय'

नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव 28 सितंबर की रात मोहम्मद अखलाक के घर में गाय का मांस होने की अफवाह पर उनकी हत्या कर दी गई थी। हमले में अखलाक के बेटे दानिश को भी जमकर पीटा गया था, जिसके बाद उसको गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। लोगों में अखलाक के घर में गोमांस मिलने की खबर से गुस्से का आलम यह था कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी भीड़ अखलाक और उसके बेटे को जानवरों की तरह पीट रही थी। इस हत्या के बाद देशभर में इसकी निंदा हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  अघोषित धन जमा करने वाले लोगों को मोदी सरकार देगी एक और मौका? ये है प्लानिंग