हवस का पुजारी! पूजा के बहाने महिला को घर बुलाकर किया बलात्कार

0

 

हैदराबाद में एक मंदिर के पुजारी ने पूजा के बहाने एक महिला को अपने घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय रामा उर्फ रामू विट्टलवाड़ी स्थित एक मंदिर में पुजारी है। बुधवार को उसने मंदिर में महिला को रोते हुए देखा। रामू ने महिला को झांसा दिया कि वह विशेष पूजा से उसकी सारी समस्याओं का निदान कर सकता है। महिला उसकी बातों में आ गई।

इसे भी पढ़िए :  यहां देवी को चढ़ाते हैं चप्पलों की माला, वजह जानकर चौंक जाएगें, देखें वीडियो

नारायणगुदा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. भीम रेड्डी ने बताया कि रामा ने विशेष पूजा कराने के नाम पर उस महिला को हल्दी और पांच नींबू लेकर मंदिर के साथ ही बने उसके घर में आने के लिए कहा।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बनाई ये योजना

पुजारी का बताया सामान साथ लेकर जब महिला उसके घर पहुंची, तो पुजारी ने पाखंड दिखाते हुए पहले पूजा का नाटक किया और बाद में महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किसी तरह से पीड़ित महिला वहां से निकल कर पुलिस के पास पहुंची।

इसे भी पढ़िए :  J&K: श्रद्धालुओं के लिए खोली गई वैष्णोदेवी मंदिर की पुरानी गुफा

महिला की शिकायत के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने इस सम्बंध में भारतीय दंड संहिता की सम्बंधित धाराओं के तहत बलात्कार , गलत तरीके से बंधक बनाने और धोखाधड़ी के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।