मार्च में ही लू से 5 लोगों की मौत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पालावत ने अनुमान जताया किया है कि 5 अप्रैल तक हरियाणा और पंजाब में मानसून पूर्व की हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अस्थायी राहत मिलेगी। पालावत ने कहा, ‘अप्रैल का महीना सर्वाधिक गर्म होगा। मानसून पूर्व की बारिश से राहत तो मिलेगी, लेकिन यह अस्थायी होगी। मई के महीने में भी हालांकि हल्की राहत रहेगी।’

इसे भी पढ़िए :  गणतंत्र दिवसः PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ राजपथ पर की चहलकदमी, जनता का किया अभिवादन

मौसम के मौजूदा रुख के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है, जो इस समय 42 डिग्री है। गुजरात के अमरेली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, मध्य प्रदेश में ग्वालियर में 41.6 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.1 डिग्री पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम ने कहा-अब बता रहा हूं, 5 के बदले हमने मरवाए थे पाक के 100 सैनिक

भोपाल में 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे स्कूल
गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के चलते भोपाल के जिला प्रशासन ने तमाम सरकारी और अशासकीय विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे के बाद नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी निशांत बरवडे द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, एक अप्रैल से स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे। किसी भी कारण से बच्चों को दोपहर 12 बजे के बाद के लिए नहीं रोका जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर कौर ने तोड़ी चुप्पी, ब्लॉग में लिखा ‘मैं आपके शहीद की बेटी नहीं हूं’
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse