सेना द्वारा आतंकियों के खात्मे से परेशान है हिजबुल, पढ़िए अब क्या की है प्लानिंग

0
सेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की आक्रामक कार्रवाई से घबराए आतंकी संगठन नए रंगरूटों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की फिराक में हैं। सेना ने हाल-फिलहाल में सबसे ज्यादा चोट आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को पहुंचाई है। घाटी में सक्रिय हिजबुल के अधिकतर आतंकी मारे जा चुके हैं। ऐसे में हिजबुल अब भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नए रंगरूटों को ट्रेनिंग दे रहा है। सुरक्षा जानकार मानते हैं कि हिजबुल के ‘समर कलेक्शन’ के ये आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश जल्द कर सकते हैं। इन नए रंगरूटों की तस्वीर सामने आई है। इसमें आतंकी यूनिफॉर्म और हथियारों के साथ नजर आते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अनुपम खेर से इस दूधवाले ने कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर नोटबंदी का विरोध करने वालों को शर्म आ जाएगी- देखिए वीडियो

एक अंग्रेजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इनकी ट्रेनिंग और वित्तीय मदद के पीछे पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक, इन्हें एलओसी के नजदीक भेजा जा रहा है। किसी भी वक्त मौका मिलने पर ये चार या पांच की संख्या में भारतीय सीमा में दाखिल हो सकते हैं। इनका मकसद घाटी में फैली अशांति को और भड़काना है। विचारधारा के स्तर पर इन आतंकियो का ब्रेनवॉश किया जा चुका है। और तो और, इन्हें हाई लेवल की वॉरफेयर ट्रेनिंग भी दी गई है। दरअसल, इन आतंकियों के जरिए घाटी में अशांति फैलाकर पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुद्दा बनाना चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त और जन्माष्टमी पर आतंकी हमले की संभावना, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

अगले पेज पर पढ़िए – हिज्बुल की परेशानी की असली वजह

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse