चीन-पाक सीमा पर तनाव के बीच भारत और रूस अक्टूबर में करेंगे बड़ा सैन्य अभ्यास

0
भारत और रूस(फ़ाइल पिक्चर)

भारत और रूस इस वर्ष अक्टूबर में बड़ा सैन्य अभ्यास करने की तैयारी में हैं। इसमें पहली बार दोनों देशों की थल सेना, नौसेना और वायुसेना शामिल होगी। इस बड़े सैन्य अभ्यास को ‘इन्द्र’ नाम दिया गया हैं। रूस में 19 से 29 अक्टूबर तक होने वाले सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र’ का मुख्य लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय हासिल करना है। भारत पहली बार सेना की तीनों शाखाओं के संयुक्त अभ्यास में किसी अन्य देश के साथ भाग ले रहा है, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना इतने बड़े पैमाने पर हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  लंबी बातचीत के बाद भारत को दूसरी परमाणु पनडुब्बी लीज पर देने के लिए रूस तैयार

सूत्रों के अनुसार, इस बड़े सैन्य अभ्यास में 350 सैनिक हिस्सा लेंगे। मेजर जनरल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक सैन्य टुकड़ी वहां जाएगी। नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां भी बड़ी होंगी। यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय पर हो रहा है जब सीमा विवाद के कारण चीन के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण हैं। आतंकवादी और अन्य मुद्दों को लेकर पाकिस्तान के साथ संबंध और बिगड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  रिश्तों में तल्खी? भारत ने ‘करीबी दोस्त’ रूस को दी है कड़ी चेतावनी

Click here to read more>>
Source: DAINIK BHASKAR