‘भारत कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगले महीने चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार(27 जनवरी) को पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को ‘डूबती हुई नाव’ करार दिया।

पीएम मोदी की टिप्पणी पर विपक्षी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि देश कभी भी ‘कांग्रेस-मुक्त’ नहीं हो सकता, क्योंकि इसके आदर्श संविधान की नींव पर आधारित हैं। पार्टी प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार(27 जनवरी) को कहा कि भारत कभी भी कांग्रेस-मुक्त नहीं हो सकता, क्योंकि पार्टी संविधान पर आधारित है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवादियों के शव को कचरे के ढेर पर जलाना चाहिए: तोगड़िया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा संविधान के मूल तत्व पर आधारित है। एक समावेशी और धर्मनिरपेक्ष भारत संविधान का आधार है और आप इसे किस प्रकार अस्वीकार कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा उस विशिष्ट विचारधारा को समाप्त करना चाहती है जो देश को एकजुट करती है।

इसे भी पढ़िए :  जस्टिस मार्कडेंय काटजू को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना का नोटिस

भाजपा के ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ नारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह विभाजनकारी एजेंडा की ओर एक कदम है, जिसका अर्थ गैर-धर्मनिरपेक्ष भारत, असहिष्णु भारत और ऐसा भारत है जहां किसी अन्य की प्रासंगिकता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने माना- राहुल गांधी ने बापू की हत्या के लिए RSS को नहीं कहा था हत्यारा