प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अवार्ड दिए। बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, एनसीपी प्रेसिडेंट शरद पवार, सद्गुरु जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण और विराट कोहली, साक्षी मलिक समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। इस मौके पर नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे।
बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर ही कुल 89 लोगों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिनमें से 39 को आज पुरस्कृत किया गया। बाकी को 13 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। कुल 89 लोगों में से 19 महिलाएं हैं। सूची में विदेशी नागरिकों, प्रवासी भारतीयों, पीआईओ श्रेणी के पांच लोग हैं जबकि छह लोगों को सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है.
7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था।
पद्म विभूषण: 7 नामों में से 4 राजनीति से
1. शरद पवार: पवार सभी पार्टियों के बीच अपने बेहतर रिश्तों और एग्रीकल्चर सेक्टर पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के नेता पवार जब 75 साल के हुए तो उनके जन्मदिन के प्रोग्राम में मोदी-सोनिया-मनमोहन जैसे हर दल के बड़े नेताअों ने शिरकत की थी।
2. मुरली मनोहर जोशी:पद्म विभूषण के लिए चुने गए मुरली मनोहर जोशी संघ से जुड़े रहे हैं और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वे अभी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने मोदी के लिए बनारस की सीट छोड़ी थी। वे डॉक्टरेट हैं और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के टीचर रहे हैं।
3. सद्गुरु जग्गी वासुदेव:वे आध्यात्मिक गुरु और विचारक हैं।
4. के.जे. येसुदास: केरल के मशहूर संगीतकार, फिल्म प्लेबैक सिंगर भी रहे हैं।
3. सद्गुरु जग्गी वासुदेव:वे आध्यात्मिक गुरु और विचारक हैं।
4. के.जे. येसुदास: केरल के मशहूर संगीतकार, फिल्म प्लेबैक सिंगर भी रहे हैं।
5.कर्नाटक के स्पेस साइंटिस्ट उडुपी रामचंद्र राव
6.एमपी के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत)
7.लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत)
6.एमपी के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत)
7.लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत)
पद्म भूषण : 7 नामों में एक विदेशी
8. राजस्थान के मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट
9. यूपी के संस्कृत प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी
10. महाराष्ट्र के रहने वाले और फादर ऑफ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी इन इंडिया कहे जाने वाले डॉ. तेहेमटन इरच उदवादिया
11. गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और रिकॉर्ड 304 किताबें लिख चुके श्री रत्न सुंदर महाराज
12. बिहार के योगगुरु निरंजन नंद सरस्वती
13. कभी मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कह कर स्टेज पर इनवाइट कर चुके सीनियर जर्नलिस्ट और पॉलिटिकल एनालिस्ट चो. रामास्वामी (मरणोपरांत)

14.महाचकरी सिरिनघोर्ण (साहित्य-शिक्षा), थाइलैंड
पद्मश्री अवॉर्ड: 75 लोगों में 8 खिलाड़ी
1. विराट कोहली:महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कैप्टन बने विराट कोहली को भी पद्मश्री के लिए चुना गया।
2. दीपा कर्माकर:दीपा ओलिंपिक में जिमनास्ट के फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वे प्रोडूनोवा वॉल्ट करने वाली दुनिया की पांचवीं महिला हैं।
3. मरियप्पन थंगवेलु: 2016 में रियो पैरालिंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले मरियप्पन को पद्मश्री मिला। बचपन में एक हादसे में उनके पैर पर बस चढ़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हाई जम्प में कैरियर बनाया।
4. शेखर नायक:ब्लाइंड क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं।
5. आर.पी. श्रीजेश:हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर हैं।
6. विकास गौड़ा:डिस्कस थ्रो के प्लेयर हैं।