पाकिस्तान के कब्जे में फंसे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल के लिए बुरी ख़बर!

0
पाक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुरुवार को गलती से लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर पाकिस्तान पहुंचे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे में हैं। उन्हें छुड़ाने के लिए हरसंभव राजनयिक और कूटनीतिक कोशिशें हो रही हैं। इसबीच उनके पाकिस्तान के कब्जे में होने की खबर सुनते ही उनकी नानी लीलाबाई चिंदा पाटील की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। 23 वर्षीय चंदू बाबूलाल महाराष्ट्र के धुले जिले के वोरबीर गांव के रहनेवाले हैं। उनके पिता का नाम बाशन चौहान है। वह 37वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान हैं। उनके भाई भी मिलिट्री में ही हैं। उनकी तैनाती फिलहाल गुजरात में है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद चौहान की रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता: राम माधव

बताया जा रहा है कि चंदू बाबूलाल उस कमांडो टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकियों को मार गिराया है। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी राजनयिक सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि चंदू बाबूलाल को पाकिस्तानी सैनिकों ने मानकोट के पश्चिम में झंडरूट में अपने कब्जे में लिया है, जिसे अब सेना के हेटक्वार्टर नियाकल में रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब, सेना बना रही है 'गुप्त योजना'

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse