ISIS के चंगुल में फंसा शख्स वापस लौटा, मोदी का किया शुक्रिया, पढ़िए क्या है उसका नाम

0
ISIS

आतंकी संगठन ISIS द्वारा किडनैप किए गए भारतीय डॉक्टर राममूर्ति को स्वदेश ले आया गया है। राममूर्ति को दो साल पहले लीबिया से ISIS ने किडनैप कर लिया था। अब उन्हें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से वापस आया गया है। राममूर्ति आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रहने वाले हैं। एक मैगजीन से बात करते हुए राममूर्ति ने कहा, ‘ ISIS ने पहले मुझे सिरटे भेजा। बाद में उन्होंने मेरी मेडिकल नॉलेज का इस्तेमाल करना चाहा। वे मुझसे अपने लड़ाकों को ठीक करवाना चाहते थे। जब भी मैं ऐसा करने से मना करता था तो मुझे मारने की धमकी दी जाती थी।’ डॉक्टर ने अपनी कलाई भी दिखाई जिसपर ISIS वालों ने गोली मार दी थी। उनके हाथ में अब भी गोली फंसी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  NEET परिक्षा में उड़ीं कानून की धज्जियां, मंगलसूत्र और बालियों के साथ उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर ने पीएम मोदी, NSA और बाकी सभी उन मंत्रालायों का शुक्रिया किया जिनकी मदद से वह वापस आ पाए। उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर बीती बातों को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने कई बार उनसे सर्जरी और ऑपरेशन करवाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST