जवान को छुड़ाने के लिए अब ये कदम उठाने वाले हैं मोदी

0
चंदू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के कब्जे में अपने जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को छुड़ाने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने का मन बनाया है। जवान को छुड़ाने के लिए भारतीय सरकार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधने की तैयारी में है। चंदू 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के दिन अनजाने में सीमा पार चले गए थे।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: BSF जवान तेज बहादुर के बाद अब CRPF जवान ने बयां किया दर्द

भारत के रुख में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले तक केवल भारतीय सेना के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन) रणबीर सिंह ने पाकिस्तान की सेना से चव्हाण की रिहाई की मांग की थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने डीजीएमओ की इस मांग का कोई जवाब नहीं दिया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग जारी,स्कूल बंद करने के आदेश

अब सरकार को यह बात महसूस हुई है कि इस मुद्दे को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सामने उठाने की जरूरत है। अबतक भारतीय विदेश मंत्रालय ने खुद को इस मामले से अलग ही रखा था। 37 राष्ट्रीय राइफल के सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में तैनात थे।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए चैरिटी से धन जुटा रहा है पाक, ये पूरी रिपोर्ट आपको चौंका देगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse