सावधान: 2000 रुपये के बाद अब 500 रुपये के नोटों की नकल की तैयारी कर रहा ISI

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस हफ्ते की शुरुआत में एनआईए ने बीएसएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन किया था, जिसमें बॉर्डर के नजदीक स्थित मालदा में 2000 रुपए के हाई क्वॉलिटी नोट सीज किए गए थे। यह नोट बांग्लादेश के रास्ते भारत में तस्करी के जरिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नोट “बहुत उच्च क्वालिटी” के थे। नकली नोटों में कुछ सिक्योरिटी फीचर्स भी डाले गए थे। हालांकि नोट का कागज अच्छा नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  आज से आम आदमी भी भरेगा आसमान में 'उड़ान', PM मोदी किफायती हवाई सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 2000 रुपए के नोटों के सेफ्टी फीचर्स को कॉपी कर लिया गया है और 500 रुपए के नोटों के फीचर्स को कॉपी करने की कोशिश की जा रही है। हम चाहते हैं कि आईएसआई या उसके सहयोगी अपने इस कदम में कामयाब न हो सके। पहले भी दावा किया जा चुका है कि दाऊद और उसके सहयोगी प्रिंटिंग इंक और नोट में इस्तेमाल होने वाले कागज को हासिल करने की कोशिश कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगी सरकारी अस्पतालों की नर्सें
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse