नोटबंदी: नकली नोटों को खपाने के लिए ISI और अतंकियों ने खोजा है ये नायाब तरीका, सावधान रहिएगा आप

0
नोटबंदी

दिल्ली : नोटबंदी के बाद नकली नोटों के तस्करों की पहली पसंद बन चुके हजार व पांच सौ के नोट बंद होने से इनके अवैध कारोबार पर भी चपत लगी है। जिसके बाद अब खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतंकी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI नकली नोटों की लागत निकालने में जुटी है। इसके लिए आतंकी संगठन, नकली नोटों के सप्लायर और एजेंटों को निर्देश दिए गए हैं। ISI पहले से छपे नकली नोटों को भारत में ही खपाने में जुटा है।

इसे भी पढ़िए :  बॉर्डर पर अब रखी जाएगी सैटेलाइट से नजर

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते नकली नोटों की आमद को रोकने के लिए 48 घंटे तक कड़ी निगरानी रखने के सरकार ने निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान अपने यहां छपे नकली नोट नेपाल के रास्ते कम पैसे में भारत में भेजकर डंप करने की कोशिश में हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के कैबिनेट में 9 नए चेहरे आज होंगे शामिल, शपथ से पहले नाश्ते की टेबल पर नए मंत्रियों से मिलेंगे पीएम

खुफिया विभाग के इस नए अलर्ट के बाद पुलिस और एसएसबी को नेपाल सीमा पर ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए पाकिस्तान की ओर से आतंकी गतिविधियां और नकली नोटों की तस्करी किए जाने की खुफिया विभाग को जानकारी मिली है।

खबर है कि ISI के एजेंट नकली नोट को कम रुपयों में बेच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ISI को पाकिस्तान में उत्पादित प्रत्येक भारतीय नकली नोट पर 30-40% का मुनाफा मिलता था, जिसमे 500 और 1000 की नोट सबसे ज्यादा थीं। अब भारत में 500 और 1000 के नोट को बंद करने के बाद ISI पाकिस्तान में बने सभी नकली नोट भारत में ठिकाने लगाने की फिराक में है।

इसे भी पढ़िए :  मीरा कुमार पर सुषमा के हमले का कांग्रेस ने वीडियो से दिया जवाब, लोकसभा अध्यक्ष की कायल थीं सुषमा