करप्शन के आरोप पर BJP ने राहुल को दी बोलने की चुनौती, कहा- राहुल जितना बोलेंगे कांग्रेस उतनी ही बेनकाब होगी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

राहुल बोलें, कांग्रेस एक्सपोज होगी
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज सकते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी बोलें, जितना वह बोलेंगे कांग्रेस उतनी ही बेनकाब होती जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बोलने से भूकंप नहीं आएगा बल्कि उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जावड़ेकर ने राहुल गांधी के उस आरोप का भी जबाव दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री पॉप कंसर्ट में जाते हैं, पर संसद नहीं आते। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘राहुल जी आपकी आदत है 50 दिन गुम रहने की। आप सदन से हमेशा गायब रहते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  सुकमा हमले में घायल CRPF जवान शेर मोहम्मद की मां ने कहा- मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

कल को कहेंगे दोनों सदनों में मौजूद रहें
जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री के सदन में मौजूद रहने की मांग की मांग पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘ये लोग बोल रहे हैं कि पीएम को राज्यसभा में आना चाहिए, यहां लगातार रहना चाहिए। कल ये कहेंगे कि पीएम को एक साथ एक ही वक्त पर लोकसभा और राज्यसभा में होना चाहिए। क्या उन्हें होलोग्राम से दोनों जगह दिखाएं?’

इसे भी पढ़िए :  देश में एक साथ हो सकते है लोकसभा और विधानसभा चुनाव!

झूठ बोल रहे हैं राहुल
राहुल गांधी के इस बयान को जावड़ेकर ने झूठा बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष बिना शर्त चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘इससे बड़ा झूठ कुछ और नहीं हो सकता। आप रोज सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हो। कांग्रेस, सपा, बसपा…ये सभी पार्टियां सदन नहीं चलने दे रहीं। कुछ लोग बोलना चाहते हैं पर आप उन्हें बोलने नहीं देते।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव के बाद अब संसद में चढ़ेगा पारा, आज से होगी बजट सत्र की शुरूआत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse