रविशंकर प्रसाद के बयान पर भड़के ओवैसी, दिया ये जवाब

0
ओवैसी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि किसी भी धार्मिक समुदाय को अधिकार देने वाली बीजेपी कौन होती है? ये अधिकार मुसलमानों को संविधान ने दिया है। बता दें कि रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी जानती है कि मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी पार्टी को वोट नहीं देते हैं फिर भी बीजेपी मुसलमानों का पूरा सम्मान करती है और ना ही कभी धर्म के आधार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से भेदभाव करती है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में खुफ़िया सैन्य अड्डा बनाने वाला है चीन, भारत के लिए हो सकता है खतरनाक: अमेरिकन रिपोर्ट

 

ओवैसी ने कहा कि, ‘रविशंकर प्रसाद का कहना कि हमनें उन्हें सम्मान दिया अधिकार दिया, आखिर ये हम कौन हैं, मुसलमानों को अधिकार संविधान ने दिया है, ये अधिकार संविधान प्रदत हैं और संविधान इन अधिकारों को मुहैया कराने की गारंटी लेता है।’

इसे भी पढ़िए :  न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता- रविशंकर प्रसाद

 

कांग्रेस ने भी बीजेपी के इस बयान की आलोचना की है और कहा है कि अगर आपको किसी पार्टी के वोट नहीं मिलते है तो इसके कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। पार्टी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘हमें देखना चाहिए कि हमें कौन वोट नहीं कर रहा है, और इसके कारणों की तलाश करनी चाहिए और देखना चाहिए क्या इन कारणों को दूर किया जा सकता है, मुझे नहीं पता ये सम्मान की बात कहां से आयी है।’

इसे भी पढ़िए :  ऐसा देश है मेरा: यहां हिंदू बनाते हैं ताजिए और मुसलमान बनाते हैं रावण

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse