J&K: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

0
जम्मू कश्मीर
फाइल फोटो

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों को काकापुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद जवानों ने आतंकियों को घेर लिया। अभी दो और आतंकी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारा गया आतंकी स्थानीय बताया जा रहा है, उसकी मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आतंकियों के समर्थक सुरक्षाबलों के खिलाफ जुलूस निकालते हुए हिंसक हो उठे। उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को भी बल प्रयोग करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  फारुक अब्दुल्ला की अपील, देश के लिए कुर्बानी देने वालों को इज्जत बख्शे केंद्र

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी भी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है, जबकि दोनों ओर से जवाबी गोलीबारी जारी है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय चौकियों और गांवों को भी निशाना बनाया था।

इसे भी पढ़िए :  खादी ग्राम उद्योग कैलेंडर विवाद पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- बापू की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगा देश