JNU छात्रा ने आईसा कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज कराया बलात्कार का मामला

0
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

नई दिल्ली। पुलिस ने रविवार(22 अगस्त) को बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की 28 साल की एक छात्रा ने एक आईसा कार्यकर्ता पर विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रावास के कमरे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उस पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि महिला पीएचडी की छात्रा है और उसने जेएनयू के ही छात्र और आईसा कार्यकर्ता अनमोल रतन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। छात्रा द्वारा वसंत कुंज (उत्तर) थाने में दर्ज कराई गयी शिकायत के अनुसार उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट डाली थी कि वह ‘सैराट’ फिल्म देखना चाहती है और उसने पूछा था कि क्या किसी के पास इसकी सीडी है।

इसे भी पढ़िए :  जब जेल से आई रेप की खबर तो हिल उठा पूरा महकमा

शिकायत के अनुसार रतन ने उसे मैसेज भेजा कि उसके पास फिल्म है। उसके बाद वह छात्रा को फिल्म की सीडी देने के बहाने ब्रह्मपुत्र हॉस्टल ले गया, जहां वह रहता है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने छात्रा को किसी को इस बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़िए :  काला धन रखने वालों को सरकार देगी एक और मौका, अधिसूचना इसी सप्ताह

हालांकि छात्रा रविवार को पुलिस के पास पहुंची और बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया। आगे जांच जारी है। इस बारे में जब संपर्क किया गया तो आईसा ने कहा कि उसने आरोपों को गंभीरता से लिया है और रतन की सदस्यता समाप्त कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  12 साल की बच्ची ने बचाई अपनी मां की इज्जत, रेप करने वाले 4 हमलावरों से अकेले ही भिड़ गई