पाकिस्तानी आतंकवाद और व्यापारिक रिश्ते पर चर्चा के भारत पहुंचे जॉन केरी

0
जॉन केरी

दिल्ली

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी द्वितीय भारत-अमेरिका सामारिक एवं वाणिज्यिक संवाद के लिए आज नयी दिल्ली पहुंच गए। यह संवाद कल होगा जिसमें पाकिस्तान से पैदा होने वाले आतंकवाद और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़िए :  मुझसे सौ गुणा ज्यादा दोषी हैं पीएम, उन्हें भी तलब करे लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित पैनल- मान

इस संवाद के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन भारतीय पक्ष का नेतृत्व करेंगी तथा अमेरिका की ओर से केरी के साथ वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्जकर उपस्थित होंगे। संवाद के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के संपूर्ण पहलुओं पर बातचीत होगी।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: डिक्सविले नॉच और हार्ट में हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा

संवाद में दोनों पक्षों की ओर से उच्च स्तरीय अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

सीतारमन अपने अमेरिकी समकक्ष प्रित्जकर के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश से संबंधित मामलों पर बातचीत करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  खेलों के लिए पीएम की बड़ी पहल, अगले 3 ओलिंपिक के लिए टास्क फोर्स गठित

एक अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों की बातचीत में वीजा और समग्रता समझौता जैसे मुद्दे उठेंगे।

भारतीय पक्ष की ओर से टाटा समूह के प्रमुख साइरस मिस्त्री भारत-अमेरिका सीईओ मंच की बैठक में सह-अध्यक्षता करेंगे।