कश्मीर घाटी के 4 जिलों से हटाया गया कर्फ्यू, लेकिन धारा-144 लागू

0

स्थिति में सुधार को देखते हुए कश्मीर के चार जिलों और श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों से शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया लेकिन एहतियात के तौर पर घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू जारी है।

इसे भी पढ़िए :  विदेश मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा है

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बांदीपोरा, बारामूला, बडगाम और गांदरबल जिलों के साथ-साथ श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों से स्थिति में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया गया है।’अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया है, वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू है।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस की बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि घाटी के अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों के अलावा शहर के आठ पुलिस थानों में कर्फ्यू अब भी लागू है। अब तक घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रही है।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस हिरासत में दलित की मौत, 12 पुलिसकर्मी निलंबित