केजरीवाल ने मोदी से पूछा- अगर बीजेपी हिन्दुओं की पार्टी, तो क्यों चली पटेलों पर गोलियाँ , क्यों पिटे दलित ?

0
बीजेपी सांसदों

दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता पाने वाली आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। केजरीवाल ने सोमवार को अपने फेसबुक पर पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला। केजरीवाल ने पोस्ट में भाजपा से सवाल कर पूछा कि क्या भाजपा हिंदुओं की पार्टी है?

पिछले साल पटेल समुदाय के सदस्यों और पुलिस के बीच की हिंसक झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पिछले साल किसने पाटीदार आरक्षण आंदोलनकर्ताओं पर गोली चलाने का आदेश दिया था। जो लड़के मारे गए वो भी तो हिन्दू थे।

इसे भी पढ़िए :  सचिवालय समेत 6 जगहों पर CBI की छापेमारी,'आप' के मंत्री सत्येन्द्र जैन के दफ्तर को भी खंगाला

केजरीवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा कहती है कि वो हिन्दुओं की पार्टी है। पर भाजपा ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियाँ चलवायी। कई लड़के मारे गए। वो लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया? कुछ महीने पहले उना ज़िले में भाजपा ने दलित लड़कों की बुरी तरह से पिटाई करवाई। पूरे देश ने उनकी पिटाई का विडीओ सोशल मीडिया पर देखा। दलित लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो उन दलित लड़कों की पिटाई क्यों करवाई?’

इसे भी पढ़िए :  'शान' से बोले शान, पाकिस्तानी कलाकारों के जाने से नहीं होगा नुकसान

पोस्ट में केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘दरअसल सचाई ये है कि भाजपा हिन्दुओं की पार्टी नहीं है। भाजपा सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है। सत्ता और पैसे के लिए भाजपा वाले हिन्दुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: अंद्राबी के वीडियो दिखा बनाया जा रहा है आतंकी