खत्म हुई ‘जंग’, पूर्व एलजी नजीब ने आज सुबह केजरीवाल से की चाय पर चर्चा

0
जंग

नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन आधे घंटे मुलाकात चली। मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को सिर्फ इतना कहा कि जंग ने उन्हें नाश्ते पर बुलाया था।

नजीब ने पद क्यों छोड़ा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर केजरीवाल ने भी वही जवाब दिया को नजीब ने दिए थे। केजरीवाल ने बताया कि नजीब जंग ने परिवार और शिक्षा के क्षेत्र में फिर से वापस जाने के लिए पद छोड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी अलगाववादी नेता गिलानी से मिले यशवंत सिन्हा, बीजेपी ने किया किनारा

बता दें नजीब जंग ने गुरुवार को दिल्ली के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। उप राज्यपाल के कार्यालय के द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया। राष्ट्रपति शासन के दौरान जंग को जनता से सतत समर्थन मिला और इस वजह से दिल्ली में सहजता और आसानी से प्रशासन चलाने में मदद मिली। जंग ने पिछले दो वर्ष साथ काम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद किया। उनके कार्यालय ने कहा, ‘जंग अपनी उस पहली पसंद की तरफ लौट रहे हैं जो कि शिक्षण है।’

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाक बॉर्डर के पास सेना का जगुआर विमान क्रैश