पाकिस्तान में ‘दंगल’ का फैसला करेंगे शरीफ?

0
दंगल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान में भारतीय फिल्‍मों पर पुरी तरह से बैन लगा दिया था। लेकिन अब पाकिस्‍तान में भारतीय फिल्‍मों पर लगा बैन हटा दिया है, भले ही चंद दिनों पहले दोनों देशो में बहुत गरमा-गरमी चल रही थी। जिसके चलते फिल्मी सितारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। लेकिन बैन हटने के साथ-साथ आमिर खान की नई फिल्‍म ‘दंगल’ के लिए पाकिस्तान में मुश्किले पुरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसको दिखाने के लिए सिनेमाघरों में असमंजस की स्थिति बरकरार है। अब ऐसी खबर है कि ‘दंगल’ की किस्‍मत का फैसला पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हाथों में चला गया है। इस फिल्‍म का रिलीज होना या नहीं होना शरीफ की सहमति पर निर्भर होगा।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: शादी की खबरों पर बिग बॉस विजेता मनवीर ने तोड़ी चु्प्पी, जानें क्या कहा?

पाकिस्‍तानी अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय और ब्रॉडकास्टिंग ऐंड नैशनल हैरिटेज ने मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आधिकारिक विवरण भेजा है। इसमें ‘दंगल’ को पाकिस्‍तान में रिलीज करने को लेकर शरीफ की मंजूरी मांगी गई है।

इसे भी पढ़िए :  जिंदा है BSF जवान तेजबहादुर, सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरें वायरल करने में पाकिस्तान का हाथ

माना जा रहा है कि फिलहाल ‘दंगल’ को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नवाज शरीफ इस वक्‍त बोस्निया के दौरे पर हैं। बता दें कि ‘दंगल’ 23 दिसंबर को पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि जियो फिल्‍म्‍स पाकिस्‍तान में ‘दंगल’ को रिलीज करवा सकता है। जियो फिल्‍म्‍स ही पाकिस्‍तान में इस फिल्‍म का डिस्ट्रिब्‍यूटर है और वह आमिर खान के लगातार संपर्क में है।

इसे भी पढ़िए :  बलूच नेता बुगती के प्रत्यर्पण के लिए इंटरपोल की मदद लेगा पाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse